• A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू की शोधार्थी को पीएच.डी. उपाधि प्रदान।

Published on: 16 Jun 2026

*आईजीयू की शोधार्थी को पीएच.डी. उपाधि प्रदान।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के गणित विभाग की शोधार्थी सुश्री प्रीति को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी द्वारा पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है।

सुश्री प्रीति ने अपना शोधकार्य गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. महावीर बड़क के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। शोधकार्य का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति ने सुश्री प्रीति को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शोध निर्देशन के लिए डॉ. महावीर बड़क के योगदान की सराहना की।

गणित विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी सुश्री प्रीति को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं गणित विभाग की शोध परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करने वाली है। इस अवसर पर प्रोफेसर सतीश खुराना, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव उपस्थित रहे।